इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी के नाम की चर्चा खूब हो रही है।
दोनों ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।
इस नाम का एक पौधा है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इस पौधे को मधुमालती भी कहते हैं।
मधुमालती एक तरह की बेल होती है, जिसे लोग अपने घरों को सजाने के लिए लगाते हैं।
चढ़ते-चढ़ते ये बेल कई मंजिल ऊपर तक जा सकती है।
दरअसल प्रियंका और निक की बेटी का नाम दोनों के परिवार से लिया गया है।
प्रियंका की मां का नाम मधुमालती चोपड़ा और निक की मां का नाम डेनिस मैरी मिलर जोनस है।
यानी नानी और दादी के नाम का एक हिस्सा प्रिंयका और निक ने अपनी बेटी के साथ जोड़ दिया।